KBC11: अमिताभ पर क्यों लगा शिवाजी का अपमान करने का आरोप?

सोनी टीवी को अपने लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड की वजह से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. ट्विटर पर #Boycott_KBC_SonyTV ट्रेंड कर रहा है.

इस हैशटेग का इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने केबीसी शो में छत्रपति शिवाजी का अपमान किया है.

दरअसल बुधवार को टेलीकास्ट हुए केबीसी के एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा, ''इनमें से कौन से शासक मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के समकालीन थे?''

इस सवाल के चार विकल्पों के तौर पर ''महाराणा प्रताप, राणा सांगा, महाराजा रणजीत सिंह और शिवाजी'' दिए गए.

ट्विटर पर केबीसी, अमिताभ और सोनी टीवी की आलोचना करने वालों का कहना है कि केबीसी के निर्माताओं ने औरंगज़ेब के नाम के आगे मुग़ल सम्राट लगाया लेकिन शिवाजी के नाम के आगे छत्रपति नहीं लगाया. इसे शिवाजी के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है.

अभिजीत जाधव ने केबीसी के उसी सवाल का स्क्रीनशॉट लगाकर पोस्ट किया है, ''यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने इतना कुछ किया और हम उनके काम का सम्मान ही नहीं करते, इससे आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी?''

नितिन छवन-पाटिल ने लिखा है, ''औरंगज़ेब की नीतियों का एक प्रमुख लक्ष्य हिंदू मंदिरों को तोड़ना था. केबीसी उन्हें सम्राट कैसे बोल सकता है. और छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ़ शिवाजी क्यों कहा?''

एक ट्विटर यूज़र गीतिका स्वामी ने दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, ''पहली तस्वीर औरंगाबाद में स्थित औरंगज़ेब की पहली पत्नी के गुंबद की है, यह रोशनी से जगमगा रही है और इसका रखरखाव भी बेहतरीन है. दूसरी तस्वीर रायगढ़ में शिवाजी महाराज के गुंबद की है, वहां ना बिजली है और उसका कोई रखरखाव भी नहीं है.''

ट्विटर पर कई लोग सोनी टीवी, अमिताभ बच्चन और केबीसी से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं. इसी वजह से सोनी टीवी ने इस मुद्दे पर अपनी तरफ से माफ़ी मांग ली है.

सोनी टीवी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''बुधवार को केबीसी के एपिसोड में असावधानी के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए ग़लत संदर्भ पेश किया गया. हमें इसका बहुत ख़ेद है, इसी वजह से अपने दर्शकों की भावनाओं को समझते हुए हमने कल के एपिसोड में माफ़ी मांगते हुए एक स्क्रॉल भी चलाया था.''

हालांकि कुछ लोग सोनी टीवी के इस माफ़ीनामे से भी संतुष्ट नहीं है. उनका कहना है कि इसके लिए अमिताभ बच्चन को अपने शो में माफ़ी मांगनी चाहिए.

मिलिंद धर्माधिकारी ने ट्वीट किया है, ''डियर सोनी टीवी जब छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान शो के दौरान किया गया तो उनके लिए माफ़ी ट्विटर पर क्यों मांगी जा रही है. अगर आपको हिंदुओं की भावनाओं का इतना ही ख्याल है तो यह माफ़ी अमिताभ बच्चन जी की ज़ुबान से शो के दौरान ही मांगी जानी चाहिए.''

Comments

Popular posts from this blog

刑满释放人员拒戴口罩殴打老人致死 北京成立联合调查组督办

肺炎疫情:中港澳强制检疫或封关应对外界输入

अमित शाह की रैली में 'गोली मारो' के नारे पर बोलीं ममता बनर्जी, 'ये बंगाल है, दिल्ली नहीं...'