KBC11: अमिताभ पर क्यों लगा शिवाजी का अपमान करने का आरोप?
सोनी टीवी को अपने लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड की वज ह से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. ट्विटर पर #Boycott_KBC_SonyTV ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटेग का इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने केबीसी शो में छत्रपति शिवाजी का अपमान किया है. दरअसल बुधवार को टेलीकास्ट हुए केबीसी के एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा, ''इनमें से कौन से शासक मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के समकालीन थे?'' इस सवाल के चार विकल्पों के तौर पर ''महाराणा प्रताप, राणा सांगा, महाराजा रणजीत सिंह और शिवाजी'' दिए गए. ट्विटर पर केबीसी, अमिताभ और सोनी टीवी की आलोचना करने वालों का कहना है कि केबीसी के निर्माताओं ने औरंगज़ेब के नाम के आगे मुग़ल सम्राट लगाया लेकिन शिवाजी के नाम के आगे छत्रपति नहीं लगाया. इसे शिवाजी के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है. अभिजीत जाधव ने केबीसी के उसी सवाल का स्क्रीनशॉट लगाकर पोस्ट किया है, ''यह बहुत ही दु खद और शर्मनाक है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने इतना कुछ किया और हम उनके काम का सम्मान ही न...